कोरांव: कोरांव की पांच आशाओं को मिला बेस्ट आशा अवार्ड, एसडीएम ने दिए प्रमाण पत्र, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम का समापन हुआ
कोरांव ब्लॉक मुख्यालय की ओर से रिद्धि सिद्धि गेस्ट हाउस में चलाए जा रहे सात दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का शुक्रवार शाम 5 बजे समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां योजनाओं की जानकारी दी गई। समापन समारोह में उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने पांच आशाओं को 'बेस्ट आशा अवार्ड' से सम्मानित किया और प्रमाण पत्र दिए।