टूंडला: गांव जालिमपुर के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत होने पर परिजनों ने लगाया जाम
थाना रजावली क्षेत्र के गांव जालिमपुर के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत होने पर परिजनों ने जाम लगा दिया है। गांव मिलिक निवासी चंद्रपाल अपने दो पुत्र बबलू और राजकुमार के साथ बाइक द्वारा शिकोहाबाद जा रहे थे। तभी ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, इसमें पिता और पुत्र बबलू की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जाम लगा दिया है।