टूंडला: चोरी और चेन काटने वालीं 3 शातिर महिलाओं को पुलिस ने गांजे के साथ केडी होटल के पास से किया गिरफ्तार
चोरी और चेन काटने वाली तीन शातिर महिलाओं को टूंडला पुलिस ने केडी होटल के पास से अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर टूंडला कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन महिलाओं को 1 किलो 940 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों महिलाएं आगरा की रहने वाली हैं।