टूंडला: धीरपुरा पब्लिक स्कूल में हुई जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, नियामतपुर की टीम रही विजयी
नगला सिंघी क्षेत्र के धीरपुरा पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें नियामतपुर की टीम ने धीरपुरा पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को खेलने के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।