गरोठ: ‘राहगीर मिशन’ बना किसानों के लिए राहत का जरिया, 200 ग्रामीण मार्ग हुए साफ
मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘राहगीर मिशन’ से किसानों को बड़ी राहत मिली है। एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग ने शामगढ़, गरोठ और भानपुरा तहसीलों में खेतों तक पहुंचने वाले करीब 200 रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। वर्षों से रास्तों की समस्या झेल रहे किसानों ने अभियान की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार जता