🚨🔴 महराजगंज BREAKING NEWS | जनगणना-2027 को लेकर बड़ी अपडेट!
📢 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी!
महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रेस वार्ता कर जनगणना कार्यक्रम की अहम जानकारी साझा की।
👉 16 से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना प्रक्रिया।
👉 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे गणना।
👉 जिले में 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे।
👉 स्वगणना में कुल 40 सवालों के देने होंगे सही जवाब।
👉 जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।
👉 बेघर लोगों और हॉस्टल में रहने वालों की भी होगी गणना।
⚠️ खास बात: यदि आपके क्षेत्र में जनगणना कर्मी नहीं पहुंचते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1855 पर सूचना दें।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
📌 आप भी जानिए और दूसरों को भी बताइए, क्योंकि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनेंगे।
📲 अन्य खबरों के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Census2027 #जनगणना2027 #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews #DMMaharajganj #SelfEnumeration #NewsUpdate #UttarPradesh #जनगणना
Maharajganj, Maharajganj | Oct 31, 2026