सहसवान: गंगा में डूबे बृजेश का नहीं मिला सुराग, भाजपा नेता विक्रांत यादव ने परिजनों को दी ₹50 हजार की आर्थिक मदद
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सुकुर्रा गंगा घाट पर 30 अगस्त को गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय बृजेश गहरे पानी में डूब गये थे। हादसे के बाद से पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक बृजेश का कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बृजेश के परिजनों से मुलाकात कर ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।