सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर कर्खा अंडरपास से पुलिस टीम ने दहेज हत्या से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा रविवार को दहेज हत्या के मामले से सम्बन्धित अभियुक्त सिंगराज उर्फ अलवर सिंह पुत्र केशव दयाल निवासी गढी दान सहाय थाना नसीरपुर फिरोजाबाद को फतेहपुर कर्खा अन्डर पास से गिरफ्तार किया गया है ।