गोगरी: पैक्स चुनाव में पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
Gogri, Khagaria | Nov 16, 2024 गोगरी प्रखंड मुख्यालय में बने पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शनिवार को 14 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जबकि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रखंड में सभी पचायतों एवं नगर परिषद के नवसृजित वार्ड के पैक्स अघ्यक्ष के नामांकन के लिए 7 अलग-अलग टेबुल बनाए गए थे।