गोगरी: पौरा थाना पुलिस ने आजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
Gogri, Khagaria | Nov 15, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को पौरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिन के दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था। जिसको आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।