शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
---
मध्य प्रदेश शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन एवं आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार एवं डॉ केसी जैन प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में व्याख्यान, चित्रकला, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ के सी जैन ने कहा कि यदि विश्व को सुरक्षित रखना है तो हम सभी को पर्यावरण को साफ, स्वच्छ एवं स्वस्थ रखना होगा। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध करता हूं कि प्रत्येक छात्र बरसात के दौरान कम से कम पांच वृक्षों का पौधा रोपण करें। डॉ सुमित बनर्जी ने बताया कि वर्तमान में बुंदेलखंड क्षेत्र में अत्यधिक तापमान बढ़ रहा है, जिसकी वजह है पेड़-पौधों की लगातार कटाई होना एवं भूमि का उत्खनन होना है।
इसी दौरान डॉ राम मनोहर अहिरवार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं बरसात के दौरान बरसात के पानी को छत की पाइप के द्वारा बोरवेल या किसी एक निश्चित जगह पर एकत्रित करें जिससे पृथ्वी पानी से रिचार्ज होगी और पृथ्वी पर नए-नए पेड़ पौधे उगेंगे तथा पृथ्वी का तापमान भी कम होगा। डॉ कोशलेश पाठक ने बुंदेलखंड के निवासियों से आग्रह किया कि सभी व्यक्ति प्राकृतिक संपत्ति पेड़ पौधे, पानी, मिट्टी एवं जलवायु का दोहन ना करें इसको सुरक्षित रखें जिससे कि पृथ्वी का अनावश्यक तापमान नहीं बढ़ेगा एवं पृथ्वी पर संतुलन बना रहेगा।
पर्यावरण आधारित क्विज प्रतियोगिता में भावना भौंडेले, अंजली मिश्रा, नौशीन राइन, रहनुमा खान, ममता श्रीवास, संगीता अहिरवार, आंचल खरे, रिचा खटीक, नंदिनी अहिरवार, अंजलि कोरी, अवधेश भारती, शिवांशु विश्वकर्मा, विशाल यादव एवं हरि नारायण लोधी ने भाग लिया जिसमें से टीम ए के छात्र भावना भौंडेले, अंजली मिश्रा, नौशीन राइन और रहनुमा खान विजेता रहे। कार्यक्रम के अंत में एमएससी के छात्र माधव यादव के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
#World_Environment_Day
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh