विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण असिस्टेंट बुक कीपर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली
--
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण असिस्टेंट बुक कीपर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज आरसेटी परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एलडीएम श्री कैलाश आर्य, एफएलसी श्री नसीम सि६ीकी तथा डायरेक्टर श्री विवेक रघुवंशी ने संयुक्त रूप से परिसर में विभिन्न औषधीय और छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर संस्थान के संचालक सहित समस्त स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के बाद सभी ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ संस्थान में चल रहे असिस्टेंट बुक कीपर बैच के प्रशिक्षणार्थियों ने एक विशाल जन-जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के दौरान कैंडिडेट हाथों में पर्यावरण संरक्षण की तख्तियां थामे हुए थे और पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रैली में संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैंडिडेट का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं द्वारा निकाली गई यह रैली समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश देगी।
#World_Environment_Day
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh