धोरैया: धोरैया अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगा, आठ मामले सुलझे
Dhuraiya, Banka | Dec 13, 2025 अंचल कार्यालय धोरैया में शनिवार को दिन के करीब 11 बजे भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार में कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए .इनमें से धोरैया थाना क्षेत्र से 3 तथा धनकुंड थाना क्षेत्र से एक आवेदन प्राप्त हुए. सीओ ने बताया कि पूर्व के 8 मामलों का निष्पादन किया गया.