हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर युवाओं ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दे कि यह वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। सैदनगली थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में युवाओं ने तलवार लहरानी शुरू कर दी थी और इस वीडियो को वह मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।