रंगरा चौक: एसपी ने तिनटंगा घाट का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
तिनटंगा जहाज घाट पर मंगलवार दोपहर नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर तैनात कर्मियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने नावों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कटावरोधी कार्यों की जानकारी भी ली।