सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल से सुखद खबर: रविवार को सर्पदंश के 5 मरीज इलाज के बाद सुरक्षित घर लौटे
सिमडेगा सदर अस्पताल से रविवार को सुखद खबर आई है जहां पर सर्पदंश के 5 मरीज इलाज के बाद सुरक्षित घर लौट गए हैं। इस संबंध में उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद खाखा ने बताया कि जुलाई महीने में 48 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें चार की मौत हुई थी जबकि 44 लोग सुरक्षित रूप से इलाज कराकर घर गए हैं और आगे भी बेहतर इलाज दी जाएगी।