रायसेन: रायसेन वन परिसर में 02 नवंबर को मनाया जाएगा मप्र स्थापना दिवस, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे शामिल
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में 02 नवम्बर को दोपहर 02 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सम्मिलित होंगे।