रायसेन: रायसेन में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजन
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को यादव समाज ने धूमधाम से गोवर्धन पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के लोग अपने पशुओं को सजा-धजा कर ढोल-नगाड़ों के साथ हीरामन बाबा देवस्थान पहुंचे। समाज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दूध चढ़ाने की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान मौजूद लोगों को प्रसाद के रूप में दूध का वितरण किया गया।