रायसेन: रायसेन के सिलवानी में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस मामले की जांच कर रही है
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 जिले के सिलवानी में बीती रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने घर पर एक्जास्ट मोटर सुधार रहा था। इसी दौरान युवक को करंट लग गया, परिजन उसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|