रायसेन: रायसेन में दीपावली पर रंगीन आतिशबाजी ने आसमान को जगमगाया
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में दिवाली का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार शाम 7 बजे से ही लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। शहर के विभिन्न इलाकों, जैसे गोल्डन सिटी, शीतल सिटी, अवंतिका कॉलोनी और संस्कार विहार कॉलोनी में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही।