रायसेन: रायसेन में भगवान महावीर स्वामी का धूमधाम से मनाया गया निर्वाण महोत्सव
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में जैन अनुयायियों ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2551वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भगवान के अभिषेक, शांति धारा के बाद निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।