बक्सर: अहियापुर तिहरे हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपियों ने बक्सर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Buxar, Buxar | Jun 2, 2025 राजपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अहियापुर तिहरे हत्याकांड में सोमवार को 9 बजे करीब तीन नामजद मुख्य आरोपियों ने बक्सर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में मनोज सिंह यादव, संजय कुमार उर्फ संतोष यादव और बटेश्वर यादव शामिल हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता धीरज ठाकुर ने बताया कि FIR मे यद नहीं बताया गया है कि किसने किसको और किस चीज से मारा है।