विधायक आलोक कुमार सिंह के बड़े बाबूजी के पुत्र एवं परिवार के बड़े भाई कृष्णा सिंह का निधन
विधायक आलोक कुमार सिंह के बड़े बाबूजी के पुत्र एवं परिवार में बड़े भाई स्वर्गीय श्री कृष्णा सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
आज वाराणसी के पावन मणिकर्णिका घाट पर स्वर्गीय कृष्णा सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों एवं करीबियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी अंत्येष्टि को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
परिजनों ने कहा कि कृष्णा सिंह का स्नेह, अपनापन, मार्गदर्शन और उनकी स्मृतियां सदैव परिवार के लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी। उनके निधन से परिवार ने एक बड़े भाई, अभिभावक और मार्गदर्शक को खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏