सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर घाट पर गहरे पानी में डूबे लोगों का नहीं लगा सुराग, खोजने में जुटी टीम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर गांव में स्थित घाट पर सोमवार की सुबह नवमी के पर्व पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में कई लोग चले गए। हालांकि आस पास के लोगों द्वारा कुछ लोगों को बचा लिया गया। परन्तु अनीता यादव व सुरेश केसरवानी की गहरे पानी में शमा गए। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस समेत अन्य टीमें तलाश करने में जुटी हुई है।