रिविलगंज: सरयू नदी तट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
रिवील गंज थाना पुलिस ने मंगलवार को सरयू नदी तट स्थित श्रीनाथ बाबा सिमरिया घाट के समीप पानी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।