मोहाना-डकोर मार्ग पर खुले बालू धुलाई सेंटर से जलभराव और गढ्ढे: ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
जलभराव से सड़कें हो रही खराब, मुसाफिरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
उरई। मोहाना से डकोर मार्ग पर बालू धुलाई सेंटर के कारण जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीया लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियों में बालू की धुलाई की जाती है। इनमें से कई वाहनों के पास तो वैध परमिट भी नहीं होता है। धुलाई के कारण सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे जगह जगह कीचड़ और गढ्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर लोगों को पैदल चलने और अन्य वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इस पूरे मामले का वीडियो एक जिम्मेदार नागरिक और हमारे पेज फॉलोवर प्रांशु यादव और उसके एक अन्य साथी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। युवकों ने वीडियो बनाकर समस्या के निदान हेतु प्रशासन से भी अपील की है। इस वीडियो में आप ट्रकों की कतार, जमा पानी और गढ्ढे साफ देख सकते हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि स्थानीय लोगों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जांच की जाए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो करवाई भी तय की जाए।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jun 28, 2026