जनपद जालौन में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी।
इस हादसे में फ्रिज, कूलर, कपड़े, अनाज सहित गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 28, 2026