घाटमपुर: महीनों से टूटा सुलभ शौचालय, श्रद्धालु परेशान, आदर्श नगर पालिका की लापरवाही उजागर
प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया सुलभ शौचालय पिछले कई महीनों से बदहाल पड़ा है। पुरुष मूत्रालय की सीटें क्षतिग्रस्त हैं और परिसर में गंदगी व मलबे का अंबार लगा है। रख-रखाव के अभाव में दुर्गंध से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।