मीनापुर: जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर का रघई पंचायत के डोमा चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के रघई पंचायत के डोमा चौक पर जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर को सोमवार दोपहर डेढ़ बजे में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे पटना से मीनापुर के रास्ते शिवहर जा रहे थे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया।