मीनापुर: राघोपुर गांव से पुलिस ने डेढ़ साल से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नया टोला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान राघोपुर गांव के उमेश राय बताया गया है। हत्या के आरोप में पुलिस को पिछले डेढ़ साल से उसकी तलाश थी।