मीनापुर: महदेइया पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, मोहन प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर पैक्स चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन शनिवार दोपहर करीब एक बजे में महदेइया पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिवचंद्र प्रसाद ने नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार मोहन प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हो गए।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 लोगों ने नाम वापस लिया है।