मीनापुर: मीनापुर में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हुई, दो पूर्व अध्यक्षों का नामांकन रद्द
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दस बजे सुबह से पैक्स की चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान दो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दी गई है। इसमें पैगम्बरपुर व बेलाही लच्छी पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष का नामांकन रद हो गया है। अब ये दोनों लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।