मीनापुर: हरपुर गांव में एक घर के पीछे संदिग्ध हालत में बुजुर्ग का शव मिला, लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के रघई पंचायत के हरपुर गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव के वार्ड संख्या 5 के निवासी 58 वर्षीय चंदेश्वर साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे घर से खाद लेने के लिए निकले थे।