मीनापुर: सिवाईपट्टी नकनेमा में सीएसपी से बदमाशों ने पिस्टल के बल 50 हजार रुपए लूटे, पुलिस जांच कर रही है
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नकनेमा स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी से गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया। सीएसपी संचालक रेणु कुमारी के पति मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं, सीएसपी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।