पलवल क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: केएमपी पर कैंटर चालक से मोबाइल व ₹3,000 की लूट का 24 घंटे में खुलासा। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों जावेद और शहजाद को अलग-अलग स्थानों से अवैध देसी कट्टों तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 2 जून को केएमपी पर कैंटर चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली है।
जावेद के खिलाफ पूर्व में भी राजस्थान और नूंह में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूटा गया मोबाइल, नकदी तथा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करेगी
Palwal, Palwal | Jun 3, 2026