ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई, चोरी का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा। आरोपी ने 5 जून को उपला फला भंडारिया क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं।
#DungarpurPolice #OperationShikanja #CrimeNews #TheftCaseSolved #PoliceAction