बिना मुंडेर की छत से नीचे गिरा मिल श्रमिक, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
बांसवाड़ा। शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ किराए के मकान में रहकर मिल में काम करने वाला श्रमिक पवन (25, निवासी प्रतापगढ़) खाना खाने के बाद बिना मुंडेर (डोली) की छत पर सोने गया था। रात करीब 12 बजे नींद में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी आवाज और चीख सुनकर दौड़े साथियों ने लहूलुहान व अचेत अवस्था में पवन को संभाला और तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसका इलाज जारी है।
#BanswaraNews
#Banswara Updates
#RajtalabThana
#MGAshpatal
#Banswara