Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

दूल्हे की तरह विदाई: आंतरी चौकी प्रभारी संतोष रोत को घोड़े पर बिठाकर ग्रामीणों ने दी विदाई डूंगरपुर। आंतरी चौकी प्रभारी (ASI) संतोष रोत के तबादले पर ग्रामीणों ने उन्हें अनोखी और भव्य विदाई दी। क्षेत्र में 3.5 साल के कार्यकाल के दौरान मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखने के कारण वे काफी लोकप्रिय थे। इस विदाई समारोह के दौरान कांस्टेबल पवन पाटीदार भी से मौजूद रहे। उनके बिछीवाड़ा थाने की कनबा चौकी पर तबादले के बाद आस-पास के गांवों के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में लोग जमा हुए। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर संतोष रोत को साफा पहनाया, फूल-मालाओं से लादा और घोड़े पर बिठाकर जुलूस के रूप में ससम्मान विदा किया। #Dungarpur #SantoshRot #ASI #AntariChowki #FarewellCeremony

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

MORE NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, रेड क्रॉस ने बढ़ाया हौसला

डूंगरपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने वाले रक्तदाताओं तथा ब्लड बैंक व जिला अस्पताल के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव और महासचिव डॉ. गौरव यादव ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

#WorldBloodDonorDay #Dungarpur #RedCrossSociety #BloodDonation

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, रेड क्रॉस ने बढ़ाया हौसला डूंगरपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने वाले रक्तदाताओं तथा ब्लड बैंक व जिला अस्पताल के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव और महासचिव डॉ. गौरव यादव ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। #WorldBloodDonorDay #Dungarpur #RedCrossSociety #BloodDonation

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई, चोरी का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा। आरोपी ने 5 जून को उपला फला भंडारिया क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं।

#DungarpurPolice #OperationShikanja #CrimeNews #TheftCaseSolved #PoliceAction

ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई, चोरी का माल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा। आरोपी ने 5 जून को उपला फला भंडारिया क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। #DungarpurPolice #OperationShikanja #CrimeNews #TheftCaseSolved #PoliceAction

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

बिना मुंडेर की छत से नीचे गिरा मिल श्रमिक, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

बांसवाड़ा। शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ किराए के मकान में रहकर मिल में काम करने वाला श्रमिक पवन (25, निवासी प्रतापगढ़) खाना खाने के बाद बिना मुंडेर (डोली) की छत पर सोने गया था। रात करीब 12 बजे नींद में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी आवाज और चीख सुनकर दौड़े साथियों ने लहूलुहान व अचेत अवस्था में पवन को संभाला और तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसका इलाज जारी है।

#BanswaraNews
#Banswara Updates
#RajtalabThana
#MGAshpatal
#Banswara

बिना मुंडेर की छत से नीचे गिरा मिल श्रमिक, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती बांसवाड़ा। शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ किराए के मकान में रहकर मिल में काम करने वाला श्रमिक पवन (25, निवासी प्रतापगढ़) खाना खाने के बाद बिना मुंडेर (डोली) की छत पर सोने गया था। रात करीब 12 बजे नींद में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरा। भारी आवाज और चीख सुनकर दौड़े साथियों ने लहूलुहान व अचेत अवस्था में पवन को संभाला और तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जहां उसका इलाज जारी है। #BanswaraNews #Banswara Updates #RajtalabThana #MGAshpatal #Banswara

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी हलिया डूंगर मनात 12 जून की रात अपने घर की पडसाल में सोए हुए थे। अगले दिन सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर उन्होंने परिजनों को आवाज लगाई। पुत्र कमलेश और मां भगवती जब पास पहुंचे, तो बुजुर्ग के मुंह से किसी दवाई की बदबू आ रही थी। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। विषाक्त सेवन के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

#Dungarpur #DungarpurNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामपुर निवासी हलिया डूंगर मनात 12 जून की रात अपने घर की पडसाल में सोए हुए थे। अगले दिन सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर उन्होंने परिजनों को आवाज लगाई। पुत्र कमलेश और मां भगवती जब पास पहुंचे, तो बुजुर्ग के मुंह से किसी दवाई की बदबू आ रही थी। परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। विषाक्त सेवन के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। #Dungarpur #DungarpurNews #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 14, 2026

दूल्हे की तरह विदाई: आंतरी चौकी प्रभारी संतोष रोत को घोड़े पर बिठाकर ग्रामीणों ने दी विदाई डूंगरपुर। आंतरी चौकी प्रभारी (ASI) संतोष रोत के तबादले पर ग्रामीणों ने उन्हें अनोखी और भव्य विदाई दी। क्षेत्र में 3.5 साल के कार्यकाल के दौरान मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखने के कारण वे काफी लोकप्रिय थे। इस विदाई समारोह के दौरान कांस्टेबल पवन पाटीदार भी से मौजूद रहे। उनके बिछीवाड़ा थाने की कनबा चौकी पर तबादले के बाद आस-पास के गांवों के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में लोग जमा हुए। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर संतोष रोत को साफा पहनाया, फूल-मालाओं से लादा और घोड़े पर बिठाकर जुलूस के रूप में ससम्मान विदा किया। #Dungarpur #SantoshRot #ASI #AntariChowki #FarewellCeremony - Dungarpur News