विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, रेड क्रॉस ने बढ़ाया हौसला
डूंगरपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने वाले रक्तदाताओं तथा ब्लड बैंक व जिला अस्पताल के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के जिला अध्यक्ष डॉ. दलजीत यादव और महासचिव डॉ. गौरव यादव ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. यादव ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
#WorldBloodDonorDay #Dungarpur #RedCrossSociety #BloodDonation