मनोहरथाना: मनोहरथाना में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का शुभारंभ
मनोहरथाना में उच्च न्यायालय, राजस्थान के आदेशा नुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का शुभारंभ को हुआ। वर्तमान में न्यायालय के कार्यभार अकलेरा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार सोनी को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में सौंपा गया है। एडीजे मुकेश कुमार सोनी द्वारा सादा समारोह में फीता काटकर न्यायालय का शुभारंभ किया।