Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

#बायरल खबर फेक्ट्री मैं लगी आग से लोगो मे मची अफरातफरी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

Sagar Nagar, Sagar | Mar 16, 2021

MORE NEWS

➡️ सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ जेरा बांध से 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित, 10 हजार किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन, करहद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। आज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी।  सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है, जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें। मसुरहाई, बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है।

➡️ सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकास

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। सुरखी विधानसभा में लगातार नई सड़कों का निर्माण, सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। 650 करोड़ के जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

➡️ सरकार किसानों के साथ खड़ी है

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को सिंचाई, खाद-बीज, कृषि उपकरण, फसल सुरक्षा, समर्थन मूल्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

➡️ सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल

अपने संबोधन के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जाएंगे, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश में विकास का आदर्श मॉडल बन गई है। मंत्री श्री राजपूत ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण, जैसीनगर पहुंच मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ जेरा बांध से 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित, 10 हजार किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन, करहद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। आज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी। सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है, जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें। मसुरहाई, बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है। ➡️ सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकास मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। सुरखी विधानसभा में लगातार नई सड़कों का निर्माण, सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। 650 करोड़ के जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। ➡️ सरकार किसानों के साथ खड़ी है मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को सिंचाई, खाद-बीज, कृषि उपकरण, फसल सुरक्षा, समर्थन मूल्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। ➡️ सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल अपने संबोधन के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जाएंगे, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश में विकास का आदर्श मॉडल बन गई है। मंत्री श्री राजपूत ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण, जैसीनगर पहुंच मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

➡️ शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में नवीनीकृत वाचनालय 'अध्ययन दीर्घा' का भव्य शुभारंभ

➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने किया वाचनालय का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण

 पं दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नवनिर्मित अत्याधुनिक अध्ययन दीर्घा (वाचनालय) एवं नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने फीता काटकर सर्वसुविधायुक्त वाचनालय छात्र-छात्राओं को समर्पित किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। इस गौरवमयी अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे, ओएसडी रामकुमार गोस्वामी तथा मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व देशबंधु समूह के संपादक पलाश सुरजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन शीर्ष विचारकों व शिक्षाविदों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष वैचारिक गरिमा प्रदान की।

➡️ महापुरुषों को नमन, आत्मीय स्वागत और पुस्तक भेंट

कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, वहीं विधायक जैन ने छात्रों के अध्ययन हेतु पुस्तकों का एक सेट महाविद्यालय को भेंट किया।

➡️ विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: विधायक शैलेंद्र जैन

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध पुस्तकालय और शांत वातावरण ही किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक आत्मा होते हैं। आज के इस डिजिटल युग में विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ने के लिए एक बेहतर माहौल की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, जिसे यह नई अध्ययन दीर्घा पूरी तरह साकार करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सागर के युवा इस वाचनालय का भरपूर लाभ उठाएंगे और यह स्थान केवल किताबें पढ़ने का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के बड़े सपनों को उड़ान देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

➡️ 'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से लैस हुई डिजिटल लाइब्रेरी

कार्यक्रम के अगले चरण में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने महाविद्यालय की इस नई उपलब्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में लाइब्रेरियन संतोष सेन के सहयोग से लगातार प्रयास चल रहा है। लाइब्रेरी का पूर्ण रूप से ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑटोमेशन किया जा चुका है। इसके साथ ही पुस्तकालय की एक पृथक वेबसाइट भी विकसित की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ई-पुस्तकों, ऑनलाइन जर्नल और ओपेक जैसी डिजिटल सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी।इसी के साथ कॉलेज की लाइब्रेरी को भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है, जिससे अब छात्रों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिसर्च जर्नल और पत्र-पत्रिकाओं का सीधा डिजिटल एक्सेस मिलना शुरू हो गया है। इससे छात्रों व शोधार्थियों को करीब 13 हजार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिसर्च जर्नल और उच्च गुणवत्ता वाले ई-संसाधनों तक ऑनलाइन पहुँच उपलब्ध हो गई है, जिसका सीधा फायदा प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, MPPSC) और शोध कार्य की तैयारियों में मिलना शुरू हो गया है।
           इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

➡️ गौरवमयी पल के साक्षी बने कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए महाविद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गोपा जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ राणा कुंजर सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, अवधेश प्रताप सिंह और डॉ. शैलेंद्र राजपूत, सुरेन्द्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी दयाराम सिंह राजपूत, अरुण विनायक, वीनू राणा, आशीष ज्योतिषी, महेश श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और जागरूक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सुविधा के शुरू होने पर अपार हर्ष व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में नवीनीकृत वाचनालय 'अध्ययन दीर्घा' का भव्य शुभारंभ ➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने किया वाचनालय का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण पं दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नवनिर्मित अत्याधुनिक अध्ययन दीर्घा (वाचनालय) एवं नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने फीता काटकर सर्वसुविधायुक्त वाचनालय छात्र-छात्राओं को समर्पित किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। इस गौरवमयी अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे, ओएसडी रामकुमार गोस्वामी तथा मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व देशबंधु समूह के संपादक पलाश सुरजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन शीर्ष विचारकों व शिक्षाविदों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष वैचारिक गरिमा प्रदान की। ➡️ महापुरुषों को नमन, आत्मीय स्वागत और पुस्तक भेंट कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, वहीं विधायक जैन ने छात्रों के अध्ययन हेतु पुस्तकों का एक सेट महाविद्यालय को भेंट किया। ➡️ विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: विधायक शैलेंद्र जैन इस गरिमामयी अवसर पर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध पुस्तकालय और शांत वातावरण ही किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक आत्मा होते हैं। आज के इस डिजिटल युग में विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ने के लिए एक बेहतर माहौल की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, जिसे यह नई अध्ययन दीर्घा पूरी तरह साकार करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सागर के युवा इस वाचनालय का भरपूर लाभ उठाएंगे और यह स्थान केवल किताबें पढ़ने का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के बड़े सपनों को उड़ान देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। ➡️ 'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से लैस हुई डिजिटल लाइब्रेरी कार्यक्रम के अगले चरण में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने महाविद्यालय की इस नई उपलब्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में लाइब्रेरियन संतोष सेन के सहयोग से लगातार प्रयास चल रहा है। लाइब्रेरी का पूर्ण रूप से ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑटोमेशन किया जा चुका है। इसके साथ ही पुस्तकालय की एक पृथक वेबसाइट भी विकसित की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ई-पुस्तकों, ऑनलाइन जर्नल और ओपेक जैसी डिजिटल सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी।इसी के साथ कॉलेज की लाइब्रेरी को भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन' से भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है, जिससे अब छात्रों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिसर्च जर्नल और पत्र-पत्रिकाओं का सीधा डिजिटल एक्सेस मिलना शुरू हो गया है। इससे छात्रों व शोधार्थियों को करीब 13 हजार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिसर्च जर्नल और उच्च गुणवत्ता वाले ई-संसाधनों तक ऑनलाइन पहुँच उपलब्ध हो गई है, जिसका सीधा फायदा प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, MPPSC) और शोध कार्य की तैयारियों में मिलना शुरू हो गया है। इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। ➡️ गौरवमयी पल के साक्षी बने कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए महाविद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गोपा जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ राणा कुंजर सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, अवधेश प्रताप सिंह और डॉ. शैलेंद्र राजपूत, सुरेन्द्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी दयाराम सिंह राजपूत, अरुण विनायक, वीनू राणा, आशीष ज्योतिषी, महेश श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और जागरूक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सुविधा के शुरू होने पर अपार हर्ष व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

➡️ सागर में 13 से 18 जुलाई तक संचालित होगा 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' का तृतीय चरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे पर्यवेक्षण के दायित्व

मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशों के परिपालन में सागर जिले में आगामी 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' के तृतीय चरण का संचालन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को मैदानी भ्रमण कर सख्त पर्यवेक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।

इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए पशुपालकों को तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान निर्धारित अमला, जिसमें सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक और पशु सखी शामिल हैं, गांवों का सघन भ्रमण करेंगे। ये दल विशेष रूप से 3 से 4 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घरों पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और उन्हें पशु प्रबंधन की आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे।

कलेटर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा अभियान की शुचिता और गति को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण कार्य और लक्ष्य निर्धारित करते हुए  मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को  जिले के न्यूनतम 03 ग्रामों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम- समस्त) को  अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ- समस्त) को  अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का भ्रमण कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी को जिले के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 02 ग्रामों का सघन भ्रमण कर विभागीय जानकारियों का धरातल पर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर में 13 से 18 जुलाई तक संचालित होगा 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' का तृतीय चरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे पर्यवेक्षण के दायित्व मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशों के परिपालन में सागर जिले में आगामी 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' के तृतीय चरण का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को मैदानी भ्रमण कर सख्त पर्यवेक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए पशुपालकों को तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान निर्धारित अमला, जिसमें सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक और पशु सखी शामिल हैं, गांवों का सघन भ्रमण करेंगे। ये दल विशेष रूप से 3 से 4 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घरों पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और उन्हें पशु प्रबंधन की आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे। कलेटर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा अभियान की शुचिता और गति को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण कार्य और लक्ष्य निर्धारित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को जिले के न्यूनतम 03 ग्रामों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम- समस्त) को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ- समस्त) को अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का भ्रमण कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी को जिले के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 02 ग्रामों का सघन भ्रमण कर विभागीय जानकारियों का धरातल पर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

बहुत ही दुखद समाचार जर्जर मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की गई जान जिम्मेदार कौन

बहुत ही दुखद समाचार जर्जर मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की गई जान जिम्मेदार कौन

Sagar Nagar, Sagar | Jul 11, 2026

➡️ मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण

➡️ आज राज्य सरकार आम जनता के दिलों पर राज कर रही है - मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज राज्य सरकार आमजनता के दिलों में राज कर रही है, जनता अब विकास और विश्वास की राजनीति को अपना रही है। सरकार गांव-गांव जाकर जनता के बीच काम करते हैं, इसलिए राज्य सरकार आज लोगों के दिलों पर राज कर रही है। श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई और सड़क विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण ➡️ आज राज्य सरकार आम जनता के दिलों पर राज कर रही है - मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज राज्य सरकार आमजनता के दिलों में राज कर रही है, जनता अब विकास और विश्वास की राजनीति को अपना रही है। सरकार गांव-गांव जाकर जनता के बीच काम करते हैं, इसलिए राज्य सरकार आज लोगों के दिलों पर राज कर रही है। श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई और सड़क विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

#बायरल खबर फेक्ट्री मैं लगी आग से लोगो मे मची अफरातफरी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं - Sagar Nagar News