निम्बाहेड़ा: जलिया चेकपोस्ट नाकाबंदी के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने 8 किलो 274 ग्राम अफीम डोडाचूरा किया बरामद
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 8 किलो 274 ग्राम अफीम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के अनुसार, एसआई कन्हैया लाल की टीम गश्त के दौरान एक संदिग्ध को देख घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी की पहचान जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के मोहनराम (36) के रूप में हुई। जिसकी जानकारी रविवार को दी।