बिजावर: सटई थाना पुलिस ने NTPC प्लांट से केबल चोरी के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, वैगनआर सहित केबल बरामद
सटई थाना पुलिस ने ग्राम सांदनी स्थित NTPC प्लांट से स्टिंग केबल चोरी के मामले में तीसरे आरोपी रानू राजा बुंदेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 मीटर स्टिंग केबल और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, कुल करीब 2 लाख रुपए की सामग्री बरामद की। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1000 मीटर केबल और डिजायर कार बरामद कर चुकी है।