टीकमगढ़: सुजानपुरा गांव में डाई खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के सुजानपुरा गांव में एक महिला ने डाई का सेवन कर दिया। महिला का नाम रश्मि यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते डाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।