इटाढ़ी: नई बाजार में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Itarhi, Buxar | Sep 28, 2026 नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित अकरौड़ा रोड में चोरों ने 1 बंद पुस्तैनी मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी के परिजन गुड़गांव से बक्सर पहुंचे और नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पीड़िता सरीता देवी ने बताया कि उनका परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में गुड़गांव गए थे।