पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम लधोली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग हुए घायल
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लधोली में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के अमर सिंह और रामनरेश तथा दूसरे पक्ष से हरेन्द्रपाल, गगन और अमन घायल हुए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।