कोल: खैर में युवक की हत्या मामले में न्यायालय ने 3 महिलाओं सहित 11 को सुनाई आजीवन कारावास, 35-35 हजार का जुर्माना
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 खैर में युवक की हत्या के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे 6 नवल किशोर की अदालत ने उक्त मामले में 3 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस दौरान न्यायालय ने समस्त दोषियों पर 35-35 का जुर्माना भी लगाया है। उक्त दोषियों के द्वारा वर्ष 2019 में युवक की खेत में लाठी डंडों से पीट कर हत्या की गई थी।