कोल: लोधी विहार में पति-पत्नी के विवाद में दबंगों ने तोड़ा घर का गेट, लूटपाट का लगा आरोप
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 लोधी विहार में पति-पत्नी के विवाद में दबंगों ने युवक के घर का गेट तोड़कर हमला कर दिया। इस दौरान उक्त दबंगों पर घर में मौजूद बच्चों के साथ मारपीट करने व घर में लूटपाट करने का आरोप लगा है। 13 फरवरी की रात्रि आधा दर्जन दबंग आए दीपक की गैर मौजूदगी में घर का गेट तोड़ दिया। आरोप है कि दबंग घर के अंदर गए और बच्चों के साथ मारपीट करते हुए घर में लूटपाट की है।