कोल: पनेठी में पुलिस ने संदिग्ध दूध के टैंकर को पकड़ा, आरोपी टैंकर छोड़कर हुए फरार
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 पनेठी में पुलिस ने संदिग्ध दूध के टैंकर को पकड़ा है। पनेठी चौकी प्रभारी सचिन कुमार पुलिस के साथ शनिवार दोपहर क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। इस दौरान उनको संदिग्ध दूध का टैंकर दिखाई दिया। चौकी प्रभारी जब मौके पर पहुंचे तो वहां से दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौक़े से सैंपल भरा है।