कोल: रोरावर में चोरों ने ATM से छेड़छाड़ कर ₹66 हजार की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित इंडिया एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर दो चोरों के द्वारा मशीन से ₹66000 चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। मशीन के कैश विड्रॉल प्लेट्स की पीछे ब्लॉक कर दिया दिया। जिससे ग्राहक द्वारा निकाले गए रुपए बाहर ना आकर ब्लॉकेज एरिया में फस कर रहे गए। इस प्रकार चोरों ने कई ग्राहकों के करीब ₹66000 चोरी कर लिए।